फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फसल काट रही महिला को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। खेत पर सोयाबीन की फसल काटते समय थाना गिरार के ग्राम खैरपुरा निवासी 27 वर्षीय सुहानी को सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसकी झाड़फूंक कराई, लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। एमपी के टीकमगढ़ जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतका के पति अशोक के मुताबिक रविवार सुबह उसकी पत्नी सुहानी परिजनों के साथ खेत पर सोयाबीन की फसल काटने गई थी। इसी दौरान उसके पैर में सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे झाड़फूंक कराने के लिए मध्य प्रदेश ले गए। झाड़फूंक से जब कोई फायदा नहीं मिला तो उसे टीकमगढ़ के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसकी मौत हो गई। मृतका के दो पुत्र व दो पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें