फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: नई दिल्ली से चलकर बिलासपुर जा रही राजधानी एक्सप्रेस के कोच से उठा धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Sun, 26 May 2024 07:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

नई दिल्ली से चलकर बिलासपुर को जा रही राजधानी एक्सप्रेस के कोच नंबर बी-2 में ग्वालियर के पास धुआं उठने लगा। मौके पर पहुंचे रेलकर्मियों ने कोच के नीचे से उठ रहे धुएं को आग में तब्दील होने से पहले ही शांत कर दिया। 
 
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली से चलकर बिलासपुर को जा रही राजधानी एक्सप्रेस के कोच नंबर बी-2 में ग्वालियर के पास धुआं उठने लगा। चलती ट्रेन में उठ रहे धुएं के गुबार को देखते ही ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद ऑनबोर्ड रेलकर्मियों को घटना की सूचना देते हुए यात्रियों ने ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी। 

विज्ञापन


इसके बाद मौके पर पहुंचे रेलकर्मियों ने कोच के नीचे से उठ रहे धुएं को आग में तब्दील होने से पहले ही शांत कर दिया। इसके बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। यहां झांसी पहुंचने के बाद ट्रेन पर पहुंचे कैरिज एंड वैगन विभाग अधिकारी व कर्मचारियों ने ट्रेन की जांच की। राजधानी एक्सप्रेस ग्वालियर से झांसी के बीच 1.45 घंटे देरी से चली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें