फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच से उठा धुआं, मची अफरातफरी

Mon, 27 May 2024 03:42 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा-ग्वालियर के बीच कोच के नीचे से धुआं उठते देख यात्रियों ने चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन
विज्ञापन

ऑनबोर्ड स्टाफ ने अग्निशमन यंत्रों से शांत किया धुआं, रेलवे ने माना पहिये और ब्रेक पैड के घर्षण से हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। नई दिल्ली से चलकर बिलासपुर जा रही राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच से आगरा-ग्वालियर के बीच धुआं उठा। कोच के नीचे से धुआं उठते देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आननफानन यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। वहीं ट्रेन में मौजूद ऑन ड्यूटी रेलकर्मियों ने अग्निशमन यंत्रों से धुएं को शांत किया। ट्रेन यहां करीब आधा घंटा खड़ी रही। रेलवे अधिकारियों ने पहिये और ब्रेक पैड के घर्षण से धुआं उठने की बात कही है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर 3:25 बजे बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली से रवाना हुई। ट्रेन शाम छह बजे आगरा से निकलकर झांसी की ओर बढ़ रही थी। तभी जाजौ-मनिया रेलखंड में ट्रेन के थर्ड एसी कोच बी-2 से धुआं उठने लगा। कोच से धुआं उठता देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कोच में सफर कर रहे यात्री शिवम ए ने ट्रेन में तैनात रेलकर्मियों और रेल अधिकारियों को इसकी सूचना दी। वहीं यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। इसके बाद ट्रेन में मौजूद स्टाफ ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से कोच के बैटरी बॉक्स के पास से उठ रहे धुएं को शांत किया। करीब आधा घंटे के बाद ट्रेन को यहां से सुरक्षित गति से रवाना किया गया। इसके चलते ट्रेन अपने निर्धारित समय से 1.42 घंटे की देरी से रात 9:50 बजे झांसी पहुंची। यहां कैरिज एंड वैगन मरम्मत विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने ट्रेन की जांच की। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया ट्रेन के पहिये और ब्रेक पैड के घर्षण से ऐसा हो जाता है। ट्रेनों का पूरी तरह जांच के बाद ही संचालन किया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें