फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सांस की नली बंद हो जाने से हुई बुजुर्ग कारोबारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। समथर के चोपड़ा बाजार निवासी बुजुर्ग कारोबारी ओम प्रकाश अग्रवाल की मौत के बाद रविवार को डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सांस की नली का रास्ता बंद हो जाने और सांस न आने को मौत की वजह बताया गया है।
पुलिस बुजुर्ग कारोबारी को लेकर गेस्ट हाउस पहुंची थी। यहां उनको कई उल्टी हुई। उसके टुकड़े सांस की नली में अटक गए। इस वजह से वह सांस नहीं ले पा रहे थे। ओम प्रकाश फेफड़े एवं हार्ट रोग से भी पीड़ित थे। सांस न आने से उनकी हालत बिगड़ती चली गई। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। रविवार को ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट सीलबंद करके वरिष्ठ अफसरों के पास भी भेज दी गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। शाम को पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, बुकिंग का पूरा पैसा न मिलने से कारोबारी ओम प्रकाश गेस्ट हाउस के गेट पर ताला बंद करके घर चले आए थे। गेस्ट हाउस के अंदर करीब दो दर्जन लोग बंद हो गए। पुलिस को यह बात जब मालूम चली तब वह ओमप्रकाश के घर जा पहुंची। परिजनों का आरोप है कि ओम प्रकाश को घर से ले जाते समय पुलिस ने उनसे अभद्रता की। इस वजह से उनकी तबीयत खराब हुई। वहीं, एसपी आरए गोपीनाथ सोनी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उनकी मौत की वजह साफ हो गई। परिवार के लोग अब किसी तरह की आपत्ति नहीं जता रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें