फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: प्रीपेड में बदले जा रहे स्मार्ट मीटर, अब रिचार्ज कर जलानी होगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बैलेंस शून्य होने से पहले आएगा अलर्ट, फिर स्वत: कट जाएगी बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

रुकेगी बिजली चोरी, बकाये की समस्या होगी खत्म
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बिजली चोरी और बकायेदारी खत्म करने के लिए विभाग अब हाईटेक रास्ते पर है। पुराने मीटरों को हटाकर लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में बदलने की योजना है। प्रीपेड मीटर होने से बिजली विभाग को भी कई झंझटों से मुक्ति मिलेगी। उन्हें घर-घर जाकर कनेक्शन नहीं काटने होंगे। बैलेंस शून्य होने से पहले अलर्ट आएगा। फिर स्वत: बिजली आपूर्ति बंद हो जाएगी।
जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य जोरों पर चल रहा है। पहले चरण में सरकारी भवनों और दूसरे चरण में घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में यह मीटर लगाए जा रहे हैं। अभी यह मीटर पोस्टपैड के रूप में ही कार्य कर रहे हैं, लेकिन जल्द ही इनको प्रीपेड में बदलकर रिचार्ज कर बिजली मुहैया कराने की योजना लागू होगी। इन स्मार्ट मीटरों में जितना रिचार्ज किया जाएगा, उतनी ही बिजली का उपयोग होगा।
विज्ञापन


प्रीपेड मीटर होने के बाद जितना रिचार्ज-उतनी बिजली, वाला सिस्टम लागू किया जाएगा। रिचार्ज खत्म, बिजली गुल हो जाएगी। ऐसे में विभाग को अभी जो बकाये पर कनेक्शन काटना होता था, वह सिस्टम बंद हो जाएगा। चोरी आदि की समस्याओं से भी मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन



बॉक्स में -

7.71 लाख में लग सके केवल 31 हजार मीटर
क्षेत्र लक्ष्य अब तक लगे प्रगति

झांसी नगर 1,39,021 18,753 13.48 प्रतिशत
झांसी ग्रामीण 1,95,321 13,321 6.72 प्रतिशत
ललितपुर 1,63.304 8,667 5.30 प्रतिशत
उरई 2,73,711 10,471 3.82 प्रतिशत

वर्जन -
- जो, स्मार्ट मीटर लग रहे हैं, उन्हें बाद में प्रीपेड में बदल दिया जाएगा। पहले रिचार्ज कर बिजली देने का सिस्टम लागू किया जाएगा। रिचार्ज खत्म तो बिजली की आपूर्ति बंद हो जाएगी। हालांकि बिजली आपूर्ति केवल दिन में ही बंद की जाएगी। रात में उपभोक्ताओं को सहूलियत रहेगी। इस पर कार्य चल रहा है, जल्द ही यह व्यवस्था लागू होगी। - मोहम्मद सगीर, मुख्य अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें