फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में 2021 से लगेंगे स्मार्ट मीटर

विज्ञापन
smart metar will take jhansi in 2021
विज्ञापन
झांसी। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक एम देवराज ने कहा कि सूबे के सभी 2.07 करोड़ उपभोक्ताओं के यहां अलग- अलग चरणों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। पहले चरण में 40 लाख स्मार्ट मीटरों को लगाने का काम महानगरों में शुरू हो गया है। दूसरे चरण में झांसी को शामिल किया गया है। यहां 2021 में स्मार्ट मीटर लगने शुरू होंगे। यह बात शुक्रवार को उन्होंने झांसी आगमन पर पत्रकारों से कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद कर्मचारियों को खंभे पर चढ़कर कनेक्शन काटने की जरूरत नहीं रहेगी। एक कंट्रोल रूम होगा, जहां से बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा। बिल जमा होने पर वहीं से कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा। ज्यादा लोड की स्थिति का भी पता होता रहेगा। उन्होंने कहा कि कारपोरेशन की मंशा है कि किसी भी उपभोक्ता को बिल जमा करने के लिए दूर तक नहीं जाना पड़ा। राशन की दुकानों में बिल जमा करने की जो सुविधा शुरू की गई है, उसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।
साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में जहां ज्यादा बिजली चोरी या एक हजार से अधिक की आबादी है। उन सभी गांवों में शहर की तरह एरियल बंच कंडक्टर केबल डालने का काम शुरू कर दिया गया है। आसान किस्त योजना खत्म होने के बाद बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने का काम शुरू हो जाएगा। झांसी जोन के झांसी, ललितपुर और जालौन जिले में 1.50 लाख उपभोक्ताओं को आसान किस्त योजना के दायरे में लाने का लक्ष्य बनाया गया था, लेकिन अभी 35 हजार उपभोक्ताओं ने ही पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

झटपट पोर्टल के प्रार्थना पत्रों पर शीघ्र हो अमल
प्रबंध निदेशक एम देवराज ने समीक्षा बैठक के दौरान जोन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह झटपट पोर्टल पर नए कनेक्शनों के लिए आने वाले प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण करें। एक सप्ताह से अधिक वक्त नहीं लगना चाहिए। राजस्व वसूली पर जोर दिया। इस मौके पर मुख्य अभियंता (वितरण) मनोज कुमार पाठक, अधीक्षण अभियंता (महानगर) राकेश वार्ष्णेय, अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) जेपीएन सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
निलंबन का उठाया मुद्दा
प्रबंध निदेशक की समीक्षा बैठक में अधीनस्थ अधिकारियों ने जेई, एसडीओ व एक्सईएन के निलंबन का मुद्दा भी उठाया। साथ ही, इस मुद्दे को लेकर राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने भी मुलाकात की। इस पर प्रबंध निदेशक का कहना था कि वह इस मामले वह दिखवा रहे हैं। जल्द ही निष्कर्ष सामने आएगा।
कनेक्शन जोड़ा नहीं बिल आने लगा
विधायक जवाहर लाल राजपूत ने प्रबंध निदेशक एम देवराज से मुलाकात कर बताया कि मोंठ क्षेत्र के वरनाया गांव में सौभाग्य योजना के अंतर्गत लोगों को कनेक्शन दिए गए। मीटर लगाकर केबल खींच दी गई। मगर, खंभे से कनेक्शन आज नहीं जोड़ा गया। जबकि, बिल आना शुरू हो गए। इस पर प्रबंध निदेशक ने अधीक्षण अभियंता को जांच के आदेश दिए।
बिजली चोरी पकड़ी
झांसी। बिजली चेकिंग टीम ने शुक्रवार को करारी स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी, पाल कॉलोनी व थापक बाग में चेकिंग की। चेकिंग के दौरान तीन लोगों को डायरेक्ट कटिया डालकर और 11 को कटे कनेक्शन पर बिजली जलाते पकड़ा गया। चेकिंग में प्रवर्तन दल भी शामिल रहा। बिजली थाना पुलिस ने अवर अभियंता सुनील कुमार की तहरीर पर ि रपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें