फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी महल के पास रुई की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
रानीमहल के पास रूई की दुकान में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार को कोतवाली स्थित रानी महल के पास रुई की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। दुकान में अंदर व बाहर रखा करीब बीस हजार रुपये का माल जलकर राख हो गया। दमकल की दो गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

रानी महल के पास रहने वाले मोहम्मद रशीद की रुई गद्दे की दुकान है। शुक्रवार दोपहर दुकान पर वे काम कर रहे थे। इसी बीच शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से सड़क पर रखी रुई में आग लग गई। खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर लोगों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। दमकल की दो गाड़ियाें ने पहुंचकर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। पिछले सप्ताह भी दुकान में आग लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें