फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट चश्मा कराएगा सामाजिक दूरी का पालन

विज्ञापन
चश्मा बनाने वाली खबर के साथ - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। कोरोना काल में सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए छात्र ने तकनीक का प्रयोग कर स्मार्ट चश्मा बनाया है। जो कि एक मीटर से कम दूरी होने पर अलर्ट देगा। केंद्रीय विद्यालय नंबर एक के छात्र के इस प्रयोग को राष्ट्रीय स्तर और मन की बात कार्यक्रम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय के कक्षा नौ के छात्र तनिष्क उपमन्यु ने कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर स्मार्ट चश्मा तैयार किया है। बताया जाता है कि किसी व्यक्ति के एक मीटर से कम दूरी में संपर्क में आने पर अलर्ट देगा। इसके साथ ही छात्र ने एक स्मार्ट घड़ी भी तैयार की है। जो कि पराबैंगनी किरणों की मदद से शरीर को सैनिटाइज करती हैं। छात्र को प्रेरणा देने वाली रसायन विज्ञान की शिक्षिका रंजना उपाध्याय बताती हैं कि छात्र ने विद्यालय में नीति आयोग द्वारा संचालित अटल टिकरिंग लैब में प्रयोग
कर उपकरण तैयार किए हैं। दोनों प्रोजेक्ट को टिंकर इंडिया में स्थान मिला है। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सोनू राय ने बताया कि छात्र और उसकी सहयोगी शिक्षिका की विद्यालय की ओर से पूरी मदद की गई। साथ ही प्रोजेक्ट को केवी संगठन में आगे रखा जाएगा। मन की बात में भी छात्र के विचार आमंत्रित किए गए हैं। छात्र तनिष्क उपमन्यु अपनी सफलता का श्रेय प्रधानाचार्य, शिक्षिका रंजना उपाध्याय और माता-पिता को देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें