फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म हुई सड़कों के स्मार्ट सिटी की अड़चन, जल्द शुरू होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर में स्मार्ट सड़कों के निर्माण की अड़चन दूर हो गई हैं। लखनऊ की एजेंसी को टेंडर मिला है। लगभग एक साल से रुके 102 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए औपचारिकता पूरी होने के बाद एजेंसी को वर्कआर्डर जारी कर दिया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही कि इसी माह से इन सड़कों को स्मार्ट रोड में तब्दील करने का काम चरणबद्घ तरीक से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत एबीडी इलाके की रेलवे स्टेशन से चित्रा चौराहा, चित्रा चौराहा से बीकेडी चौराहा, चित्रा चौराहा से एमबी चौक, रेलवे स्टेशन से दंडी मार्च चौराहा, दंडी मार्च चौराहा से करमा बाई प्रतिमा, करमा बाई प्रतिमा से एमबी तिराहा, एमबी तिराहा से इलाहट चौराहा, इलाइट चौराहा से जीवनशाह तिराहा, जीवनशाह तिराहा से झलकारी बाई प्रतिमा, झलकारी बाई प्रतिमा से मिनर्वा चौराहा, झलकारी बाई चौराहे से खंडेराव गेट, जीवना शाह तिराहे से बीकेडी चौराहा एवं बीकेडी से खंडेराव गेट के बीच सड़क स्मार्ट बनेगी।
इस पूरे काम में करीब 102 करोड़ खर्च होंगे। इसके जरिए कुल 9.45 किमी सड़क स्मार्ट बनेगी। यह काम पिछले करीब एक साल से अधर में अटका हुआ था। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से इसके लिए दो बार टेंडर कराए गए लेकिन, कोई एजेंसी काम करने को राजी नहीं थी। पिछली बार तीसरी बार टेंडर कराया गया, जिसमें चार कंपनियों ने हिस्सा लिया। टेक्निकल बिड के साथ ही फाइनल बिड भी खुल गई जिसमें नाद बिंदू नामक एजेंसी को कामयाबी मिली है। स्मार्ट सिटी मिशन के टीम लीडर मनविंदर सिंह के मुताबिक करार की औपचरिकताएं पूरी करने के बाद वर्कआर्डर जारी किया जाएगा। वर्कआर्डर जारी होने के साथ ही काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

यह सड़कें होंगी स्मार्ट
सड़क सड़क की लंबाई किलोमीटर में
रेलवे स्टेशन से चित्रा चौराहा 0.87
चित्रा चौराहे से बीकेडी चौराहा 1.2
चित्रा चौराहा से एमबी चौक 1. 3
स्टेशन से दंडी मार्च चौक 0.15
दंडी मार्च चौराहा से करमा बाई प्रतिमा 0.7
करमा बाई प्रतिमा से एमबी तिराहा 0.67
एमबी तिराहा से इलाइट चौराहा 0.3
इलाइट चौराहा से जीवनशाह तिराहा 0.3
जीवन शाह तिराहा से झलकारी बाई प्रतिमा 0.22
झलकारी बाई प्रतिमा से मिनर्वा चौराहा 0.79
झलकारी बाई प्रतिमा से खंडेराव 0.95
जीवनशाह तिराहे बीकेडी चौराहा 0.9
बीकेडी चौराहा से खंडेराव 1.12
बिजली के तार होंगे अंडरग्रांउड, सड़कों की बढ़ेगी चौड़ाई
स्मार्ट सड़कों का कलेवर पूरी तरह बदल जाएगा। अंडरग्राउड वायरिंग होने से सभी बिजली के तार बाहर नहीं दिखेंगे। सभी सड़कों पर सेंट्रल लाइटिंग होंगी। इसके अलावा डिवाइडर बनाए जाने के साथ ही दोनों तरफ फुटपाथ बनाए जाएंगे। स्टार्म वाटर एवं ड्रेनेज की भी अलग से व्यवस्था होगी। इसके साथ ही इन सभी सड़कों की चौड़ाई भी बढ़ जाएगी। सभी सड़क न्यूनतम पांच लेन की हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें