फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के कामों की धीमी प्रगति पर कमिश्नर नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंडलायुक्त और स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा ने शुक्र वार को स्मार्ट सिटी के कामों की समीक्षा की। इस मौके पर कमिश्नर ने स्मार्ट सिटी की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

बैठक में नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय ने स्मार्ट सिटी के तहत चल रहीं परियोजनाओं, निविदा प्रक्रिया और अन्य परियोजनाओं की जानकारी दी।
कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए परियोजनाओं के कामों में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए। कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि झांसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा जिन परियोजनाओं की निविदा की कार्यवाही पूरी की जा चुकी है, उनमें चयनित ठेकेदार को निर्देश जारी करने के लिए कहा। मंडलायुक्त ने परियोजनाओं का तकनीकी मूल्यांकन जल्द से जल्द करा लिया जाए। साथ ही डीपीआर भी जल्द तैयार कराई जाए। उन्होंन कामों को तेजी से पूरा कराने का लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिये गये। मंडलायुक्त ने बैठक में कहा कि जो अधिकारी कोविड-19 से संक्रमित हैं, उनके चार्ज अन्य अधिकारियों को दिए जाएं। ताकि काम प्रभावित न हो। बैठक में अपर नगर आयुक्त शादाब असलम समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें