फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शोभायात्रा में गूंजे जय-जय परशुराम के नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरुआसागर। भगवान श्री परशुराम के प्राकट्योत्सव की पूर्व संध्या पर ब्राह्मण समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। जिसका नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर के मोहल्ला सनोरा स्थित श्री विजय राघव मंदिर से भगवान श्री परशुराम की पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई। यात्रा इंटर कॉलेज, नगरपालिका परिषद, सुपर मार्केट, चौक बाजार पहुंची, जहां उत्साही युवाओं द्वारा आतिशबाजी करते हुए भगवान परशुराम का जयकारा लगाया। इसके बाद शिवगंज पडयाना होते हुए कटरा नरसिंह मंदिर पहुंची। जहां सर्व ब्राह्मण समाज समिति के अध्यक्ष मृदुल तिवारी, राजीव बिरथरे की अगुवाई में शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत करते हुए भगवान परशुराम की आरती की गई। यहां से यात्रा पुलिस चौकी मार्ग से निगौनाखेरा रामराजा विवाह घर पहुंची। जहां परशुराम की आरती कर शोभायात्रा का समापन किया गया। इस मौके जिला धर्माचार्य हरिओम पाठक, भाजपा नेता आशीष उपाध्याय, ब्राह्मण समाज के नेता अरविंद वशिष्ठ, अंकुर पुरोहित, उद्भव दीक्षित, राजुल शर्मा, मनीष कौशिक, अंजुल पुरोहित, ऋषि भोड़ेले, अनुभव चौबे, स्वप्निल शर्मा, प्रद्युम्न मिश्रा, हर्ष चौबे, अभिषेक दुबे, ध्रुव पटैरिया, सत्यम चौबे, राजा तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें