फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बानमोर से शनीचरा शिफ्ट होगी स्लीपर कोच फैक्ट्री

विज्ञापन
रेलवे ट्रेक का निरीक्षण करते डीआरएम। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर ने सोमवार को ग्वालियर और शनीचरा स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की हकीकत परखी। साथ यात्री सुविधाओं को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

डीआरएम ने सबसे पहले ग्वालियर से इटावा खंड पर शनीचरा पर निर्माणाधीन अतिरिक्त लूप लाइन का निरीक्षण किया। साथ ही स्टेशनों से माल लदान हेतु संभावनाएं देखीं। उन्होंने बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। डीआरएम संदीप माथुर ने शनीचरा पर बानमौर से निकट भविष्य में शिफ्ट होने वाली स्लीपर फैक्ट्री हेतु साइट का भी निरीक्षण किया। ग्वालियर स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान उपलब्ध करायी जा रही यात्री सुविधाओं और विकास कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन पर लगी लगेज सैनिटाइजर मशीन के पास वैकल्पिक सुविधा का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्लेटफार्म क्रमांक 03 के विस्तारीकरण के साथ-साथ प्लेटफार्म क्रमांक 03 व 04 पर निर्माणाधीन वाशिंग पिट लाइन का के निर्माण कार्य को भी देखा। उन्होंने स्टेशन के सर्कुलेटिंग क्षेत्र के सौंदर्यीकरण हेतु दिशा निर्देश दिए। इस दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें