फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचालन पटरी पर लाने को छह ट्रेनें निरस्त

Sun, 03 Sep 2017 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
train jhansi news - फोटो : demo pic
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन

मुंबई की बारिश तो थम गई है, लेकिन 24 घंटे से अधिक देरी से अपने गंतव्य स्टेशन पर पहुंची ट्रेनों को दोबारा पटरी पर लाने के लिए छह ट्रेनें शनिवार को निरस्त रहीं। हालांकि, इससे वे यात्री परेशान रहे, जिन्होंने उक्त ट्रेनों में अपने आरक्षण करा रखे थे।
मुंबई में बारिश बंद होने के बाद अब रेल प्रशासन के लिए ट्रेनों का संचालन पटरी पर लाना चुनौती बना हुआ है। पिछले एक हफ्ते से झांसी से होकर गुजरने वाली मुंबई आने-जाने वाली 12 से अधिक ट्रेनों का संचालन पटरी से उतरा चल रहा है। इनमें अधिकांश ट्रेनें 25 घंटे से अधिक देरी से चल रही थीं। इस कारण रेल प्रशासन ने इनमें छह ट्रेनें शनिवार को निरस्त कर दी, ताकि आगे से यह ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को 12161 लश्कर एक्सप्रेस, 15102 जनसाधारण एक्सप्रेस, 12172 हरिद्वार- लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 11016 कुशीनगर एक्सप्रेस,12137 और 12138 अप पंजाब निरस्त रहीं। ट्रेनों के निरस्त रहने से मुंबई की तरफ जाने और आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान 100 से अधिक यात्रियों ने अपने कंफर्म आरक्षित टिकट रदद कराएं। हालांकि, यात्रियों को बदले में पूरा किराया वापस किया गया। वहीं, 12617 मंगला एक्सप्रेस दस घंटे और 12542 लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से झांसी आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें