फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: छह बार की पार्षद सुशीला दुबे बनीं नगर निगम की उपसभापति, विपक्ष ने नहीं उतारा कोई प्रत्याशी

Fri, 16 Jun 2023 01:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पहले विपक्ष की ओर से कहा था कि वह उपसभापति के चुनाव में प्रत्याशी उतारेंगे। मगर शुक्रवार को विपक्ष की तरफ से प्रत्याशी नहीं उतारने पर भाजपा की सुशीला दुबे निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित हो गईं।
विज्ञापन
झांसी नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में छह बार की पार्षद सुशीला दुबे नगर निगम की उपसभापति बन गई हैं। विपक्ष की ओर से किसी का भी नामांकन नहीं होने के कारण वह निर्विरोध निर्वाचित हो गईं।

विज्ञापन


गुरुवार को हुए नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव में भाजपा के नौ और विपक्ष के तीन सदस्य चुने गए थे। उपसभापति का चुनाव जीतने के लिए सात वोटों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में भाजपा के पास पर्याप्त संख्या बल था। हालांकि, विपक्ष की ओर से कहा था कि वह उपसभापति के चुनाव में प्रत्याशी उतारेंगे। मगर शुक्रवार को विपक्ष की तरफ से प्रत्याशी नहीं उतारने पर भाजपा की सुशीला दुबे निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें