फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद हैं छह पाइप पेयजल योजनाएं

Wed, 17 May 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
water supply - फोटो : demo
विज्ञापन
गांवों में लोगों की प्यास बुझाने के लिए तैयार की गईं छह पाइप पेयजल योजनाएं ठप पड़ी हैं। इनको फिर से शुरू करने के लिए जल निगम ने एस्टीमेट बनाकर शासन में भेजा है। गर्मी का आधा समय बीत गया और अब तक समस्या के समाधान को गंभीरता से नहीं लिया गया।
विज्ञापन

शासन ने गांवों में पेयजल संकट दूर करने के लिए एकल पाइप पेयजल योजना शुरू की थी। इसके माध्यम से संकटग्रस्त गांवों में पानी के लिए पाइप लाइन डाली थी व पानी सप्लाई के लिए नलकूप से कनेक्शन दिया गया था। इसके अलावा टंकी बनाई गई थी। इनमें से छह गांव ऐसे हैं, जहां पर पेयजल योजना के अंतर्गत टंकी बन गई, पाइप लाइन बिछ गई और करीब छह साल पहले योजना हैंडओवर भी हो गई, लेकिन अब तक इन गांवों में पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई। जिलाधिकारी कर्ण सिंह के संज्ञान में यह मामला आने पर उन्होंने प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी डा. निरीश चंद्र साहू को ब्लाक स्तर पर ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के कर्मचारी की उपस्थिति में जांच करने और रिपोर्ट प्रभारी सीडीओ को देने को कहा है।

इन गांवों में ठप हैं योजना
मोंठ ब्लाक के चितगुवां व पचोवई गांव, चिरगांव ब्लाक के महेबा व सेमरी गांव, गुरसराय ब्लाक के  लिधौरा कोटरा गांव और बामौर ब्लाक के गेंदा कबूला गांव में पाइप पेयजल योजनाएं ठप पड़ी हैं।
विज्ञापन


ये हैं दिक्कत
पाइप पेयजल योजनाएं स्थानीय नलकूप पर आधारित हैं। तीन परियोजनाएं ऐसी हैं जहां के नलकूपों ने पानी देना बंद कर दिया है। इस कारण अब दूसरा नलकूप तैयार करना पड़ेगा, तभी संचालित हो पाएंगे। दो पेयजल योजनाओं में पाइप की कमी पड़ गई है, जिससे काम ठप पड़ा है तथा एक गांव में मोटर खराब हो जाने से योजना ठप पड़ी है।

प्रस्ताव शासन को भेजा
पाइप पेयजल योजनाएं फिर से शुरू हो जाएं, इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। साढ़े तीन करोड़ रुपये यदि मिल जाएं तो योजनाओं को शुरू कर दिया जाएगा व ग्रामीणों को पानी मिलेगा। एस्टीमेट तैयार कर शासन में ग्राम विकास विभाग को भेज दिया गया है। अब उसकी स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

- एपी यादव
अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें