पीड़ित ने बताया कि चंद्रशेखर शुक्ला ने अपनी शर्ट के नीचे से तमंचा निकालकर उसे सटा दिया। इसके बाद उससे तत्काल पचास हजार रुपये देने के साथ ही जल्द ही पांच लाख रुपये देने को कहा। पैसा न मिलने पर जान से मारने की धमकी दी।
झांसी जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला समेत छह के खिलाफ रंगदारी मांगने एवं धमकाने के आरोप में कोतवाली में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
थाना प्रेमनगर के महाराज सिंह नगर निवासी देवेंद्र उर्फ दीपू ने पुलिस को बताया कि वह 14 सितंबर को अपने परिचित बबलू के साथ शाम करीब चार बजे दतिया गेट बाहर फिल्टर रोड रेलवे क्रॉसिंग की तरफ जा रहा था। रास्ते में कार सवार लोगों ने उसे रोक लिया। कार में चंद्रशेखर शुक्ला, रविंद्र, संतोष दोहर, दीपक मिन, तहजीब बानो, मुस्कान समेत अन्य सवार थे। चंद्रशेखर शुक्ला ने अपनी शर्ट के नीचे से तमंचा निकालकर उसे सटा दिया। इसके बाद उससे तत्काल पचास हजार रुपये देने के साथ ही जल्द ही पांच लाख रुपये देने को कहा। पैसा न मिलने पर जान से मारने की धमकी दी।