फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दिनभर में हुई छह मिलीमीटर बारिश

Mon, 07 Sep 2026 01:54 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रविवार को झांसी में सुबह-शाम को हल्की बारिश हुई। दिनभर में छह मिलीमीटर पानी गिरा। दोपहर में कुछ देर के लिए जरूर हल्की धूप खिली लेकिन तापमान में बहुत अधिक इजाफा न होने से वातावरण ठंडा रहा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि दिन का तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 3.7 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.2 डिग्री ज्यादा है। एक जून से छह सितंबर तक जनपद की सामान्य औसत वर्षा 625.9 मिलीमीटर है। इसके सापेक्ष अब तक 551.7 एमएम बारिश हो चुकी है, जो कि सामान्य से 12 फीसदी कम है। उन्होंने बताया कि सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें