फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: छह किसानों के साथ केसीसी के नाम पर हुआ फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगरा। थाना उल्दन के अंतर्गत आने वाले ग्राम रजपुरा में एक मामला सामने आया है। जहां छह से अधिक किसानों के फर्जी केसीसी कार्ड बनवाकर ठगी हुई है। अब पीड़ित पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन

बंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरा में छह से अधिक किसानों से लाखों रुपये की ठगी में गांव के ही एक झोलाछाप डॉक्टर पर आरोप लगाए हैं, पीड़ितों ने बताया कि उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर किसानों को झूठे आश्वासन देकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए उनके नाम पर कर्ज लिया और बाद में रकम हड़प ली।
ग्राम पंचायत रजपुरा निवासी किसानों ने शिकायत में बताया कि गांव के कमलेश ने एक बैंक में उनके किसान क्रेडिट कार्ड बनवा रखे थे। उसने भरोसा दिलाया कि उनके केसीसी को मऊरानीपुर की अन्य बैंक में ट्रांसफर कराया जाएगा और पुराने बंधक प्रमाणपत्र मुक्त करा दिए जाएंगे। इसके नाम पर किसानों से लाखों रुपये की वसूली की गई, लेकिन जब बैंक से संपर्क किया गया तो पता चला कि उनके नाम पर बंधक प्रमाण पत्र पहले ही फर्जी तरीके से खतौनी में दर्ज करवा दिए गए थे। किसानों को भरोसे में लेकर फर्जी दस्तावेज बनवाकर पूरे काम को अंजाम दिया गया। पीड़ित दुर्जन से 70 हजार, नाथूराम से 80 हजार, छोटेलाल से 1.47 लाख, मगरपुर वाली पत्नी परशुराम से 51 हजार, रामसहाय से 60 हजार कुल मिलाकर इनसे पांच लाख रुपये से अधिक की ठगी हुई है। पीड़ितों ने बताया कि करीब छह महीने बाद जब किसानों को एक बैंक से नोटिस मिला, तब उन्हें इस पूरी ठगी का पता चला। जब उन्होंने दोनों अन्य बैंक से संपर्क किया तो मालूम हुआ कि उनका किसान क्रेडिट कार्ड बैंक में जमा ही नहीं किया गया था और कमलेश नाम के एक व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेजों से उनके खतौनी पर बंधक प्रमाण पत्र दर्ज करा दिए। इस संबंध में थाना उल्दन प्रभारी दिनेश कुरील ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच जारी है। दोषियों पर जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें