फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आपसी विवाद में भाभी की बहन को पीट-पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रेमनगर के रेलवे माल गोदाम के पास झुग्गी झोपड़ी में हुई शशि अहिरवार की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी मीना रायकवार समेत उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि नशे के दौरान उनका आपसी विवाद हो गया। विवाद के बीच शशि के पति ने उसकी बेटी समेत सभी को गालियां देनी शुरू कर दी। इस विवाद के दौरान डंडे की चोट लगने से शशि की मौत हो गई।
विज्ञापन

सहायक पुलिस अधीक्षक सिमरन सिंह के मुताबिक शशि के पड़ोस में रिश्ते में ननद लगने वाली मीना रायकवार रहती थी। सात नवंबर की रात मीना अपने दोस्तों के साथ नशा कर रही थी। इसी दौरान उनका आपस में विवाद होने लगा। शशि के पति विजय ने मीना की बेटी को गाली दे दी। इससे नाराज होकर मीना और उसके साथियों ने विजय को पीट दिया। बीच बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी शशि को भी पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। डंडे से मारकर शशि का सिर फोड़ दिया। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। पति विजय की तहरीर पर मीना, शनि रायकवार, चंदन रायकवार और कृष्णा के खिलाफ प्रेमनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जांच में बरुआसागर के बड़ा हार निवासी आकाश उर्फ विशाल रायकवार की भूमिका भी सामने आई। आरोपी भागने की फिराक में थे। सोमवार देर-रात पुलिस ने मीना समेत चंदन, आकाश उर्फ विशाल, शनि रायकवार को प्रेमनगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल डंडा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें