फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन ने अपने भाई के साथ मिलकर बना लिया गैंग, हाईवे पर करते थे लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। एक युवती, उसका भाई और एक रिश्तेदार ने मिलकर पूरा गैंग तैयार कर लिया है। यह सभी झांसी-कानपुर हाईवे पर लूटपाट करते हैं। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार करके लूट की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस गिरफ्त में आए युवक और उसकी बहन ने बताया कि उनके पिता जेल में बंद हैं और उन्हें छुड़ाने के लिए पैसे की जरूरत है। इसलिए वह लोग अपराध कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि यह लोग पूरा गिरोह बनाकर वारदात करते हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि चिरगांव व बड़ागांव थाने के पास चेकिंग करते समय कुछ युवक बाइक से आते दिखे, पुलिस ने युवकों से जानकारी चाही तो वह भागने लगे। पूछताछ में पकड़े गए बाइक सवारों में एक युवती भी थी। पुलिस ने मशक्कत के बाद सभी को पकड़ लिया। जब पूछताछ की गई तो इन लोगों ने अपने नाम और पते बताए। इनमें बबीना निवासी आशिक राजपूत, ललितपुर निवासी मुकेश राजपूत, बबीना निवासी अमित पाल, दतिया निवासी सुमित पाल समेत एक युवती हर्ष कुमारी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से मोबाइल, तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक युवती का पिता धर्मेंद्र वर्षों से जेल में बंद है, उस पर कई मुकदमें दर्ज हैं। पिता को छ़ुड़वाने के लिए ही बेटी ने अपने भाई आशिक राजपूत और रिश्तेदार मुकेश राजपूत के साथ अपराध का रास्ता अपनाया था। आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें