फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हुजूर 26 साल हो गए... अब हमको सजा सुना दो

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। मारपीट और गाली-गलौज के मामले का फैसला आने में 26 साल लग गए। नामजद आठ आरोपियों में चार की मुकदमे के बीच ही मौत हो गई, जबकि चार अभियुक्त इतने साल तक कोर्ट का चक्कर काटते रहे। थक-हारकर उन्होंने सीजेएम कोर्ट से जुर्म कबूलकर सजा सुनाने की गुहार लगाई।
प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ता को कोर्ट में कहना पड़ा कि 26 साल से दौड़ धूप करके उनके मुवक्किल पर्याप्त सजा भुगत चुके। अभियुक्तों के अपना जुर्म स्वीकारने के बाद कोर्ट ने तथ्य एवं परिस्थितियां देखते हुए चारों अभियुक्तों को दोष सिद्ध करार दिया हालांकि उनके लिए छह माह की परिवीक्षा अवधि तय कर दी। इस समय तक उनको परीविक्षा अधिकारी के सामने नेकनीयती साबित करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजन अधिकारी अखिलेश कुमार मौर्या के मुताबिक, अशरफ खान ने 26 नवंबर 1998 में एसटीडी दुकान के भीतर घुसकर मारपीट, गाली-गलौज एवं तोड़फोड़ करने के आरोप में नवाबाद थाने में रवि, मेवालाल, हरि, रघुवीर उर्फ मामा, अनिल कुमार उर्फ राजू, मुकेश कुमार, अखिलेश एवं रानी उर्फ मनीष समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के बाद पुलिस ने दो साल बाद चार्जशीट दाखिल कर दी। सुनवाई के दौरान रवि, मेवालाल, हरि एवं रघुवीर की मौत हो गई। अनिल, मुकेश, अखिलेश एवं रानी के खिलाफ न्यायिक सुनवाई की प्रक्रिया जारी रही। तारीख दर तारीख लगती रही। 26 साल तक चारों कोर्ट का चक्कर लगाते रहे। इस बीच अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल करने का फैसला किया। अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत ने अपनी माली हालत के बारे में बताते हुए कहा कि यह उनका पहला जुर्म है लिहाजा वह इसे कुबूल करना चाहते हैं। प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ता ने कोर्ट में कहा कि उनके मुवक्किल न्यायालय की दौड़धूप करके पर्याप्त सजा भुगत चुके। कोर्ट में लिखित बयान दर्ज कराया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने तथ्यों के साथ परिस्थिति, अभियुक्तों की आर्थिक एवं सामाजिक हालत को देखते हुए दोष सिद्ध करार दिया। उनके लिए छह माह की परिवीक्षा तय की। इस समयवाधि के दौरान परिवीक्षा अधिकारी के सामने उनको हाजिर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें