फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: केबल जलने से दो घंटे गुल रही सीपरी इलाके की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
- होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय पर जली केबल को बदला गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। सीपरी इलाके के होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय के पास लगे ट्रांसफाॅर्मर का केबल जल जाने के कारण दो घंटे तक आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति बंद रही। केबल को बदलने के बाद बिजली आपूर्ति को सुचारु किया जा सका।
विज्ञापन

ओवरलोड होने के कारण रविवार रात साढ़े आठ बजे महानगर के सीपरी आवास विकास मार्ग पर लगे ट्रांसफाॅर्मर में लगी केबल अचानक जलने लगी। केबल में आग लगने की सूचना मिलते ही बिजली कर्मचारियों ने आग को बुझाया। इस दौरान आग लगने से केबल पूरी तरह से जल चुकी थी। इससे सीपरी बाजार, चमनगंज, होमगार्ड कार्यालय के आसपास के इलाकों की बिजली तकरीबन दो घंटे तक बंद रही। केबल को बदलने के बाद रात करीब साढ़े दस बजे बिजली की आपूर्ति को सुचारु किया जा सका। एसडीओ कन्हैया लाल ने बताया कि होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय के पास लगे ट्रांसफाॅर्मर की केबल जल गई थी। कर्मचारियों को भेजकर ठीक कराया गया है। जिसके चलते कई आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें