फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस व सिंगिंग कॉम्पटीशन में दी शानदार प्रस्तुति

Wed, 08 Jun 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
amar ujala festiwal, jhansi news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झांसी। क्राफ्ट मेला मैदान में लगे ‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’ में डांस और सिंगिंग कॉम्पटीशन में शानदार प्रस्तुति देने वाले 15 प्रतिभागियों को झूला झूलने के लिए फ्री टिकट दिए गए। इससे प्रतिभागियों के चेहरे चमक उठे।
विज्ञापन


कॉम्पटीशन में मोक्षा जैन, विनायक, अराध्या गोयल, वैभव गोयल, हार्दिक सोनी, आदित्य सोनी, अदिति, माही, नैनसी गुप्ता, शुभ, तनु, अलीसा, अंजुम, स्पर्श, खुशी, यशस्वी सोनी, तनिष्का, रिमझिम, वैष्णवी, अंशिका ने डांस कर समां बांधा। दर्शकों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का जोश बढ़ाया। इस दौरान विनायक ने कविता सुनाई तो सुरेश कुमार आर्य ने बुंदेली डांस प्रस्तुत किया। आवास विकास के किडजी स्कूल की ओर से टॉप 15 प्रतिभागियों को झूले के फ्री टिकट दिए गए।

इसके अलावा हर दिन की तरह मंगलवार को भी लोगों की भारी भीड़ मेले में उमड़ी। फेस्टिवल में आए लोग खरीददारी करने से नहीं चूके। इसके साथ ही उन्होंने परिवार के संग फास्ट फूड   के स्टालों पर जाकर मजा लिया।
विज्ञापन


वहीं, स्वास्थ्य शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. जीएस अर्गिल और डॉ. अनु निगम द्वारा करीब ढाई सौ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परख डायग्नोस्टिक सेंटर की ओर से डॉ. बीके गुप्ता, करुणानिधि शर्मा, चंद्रपाल ने लोगों के खून की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें