फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एरच होली महोत्सव में श्याम जादूगर ने अपनी कला का किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- खेलकूद प्रतियोगिता से होता है निखार, अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

एरच। बुंदेली प्रतियोगिता से क्षेत्र में प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। सभी होनहार बच्चे आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता में भाग लेकर के अपनी प्रतिभा का निखार करें।
यह बात होली महोत्सव के दूसरे दिन बुंदेली परंपरा प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए नौ देवालय के संत उमेशदत्त शाडिल्य ने कही। उन्होंने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से किया गया। कार्य कभी व्यर्थ नहीं जाता है। उन्होंने बच्चों को ऐतिहासिक नगर एरच के बारे में भी अवगत कराया। इस दौरान बुंदेली परंपरागत प्रतियोगिता में सुआटा, रंगोली, निबंध, चित्रकला, झिझियां, टेसू, उरेन प्रतियोगता में भाग लेने वाले पर निर्णयाक मंडल में भारत सिंह सेंगर, रघुवीर शरण खरे, रामदास कुशवाहा, ताहिर अली, भागीरथ कुशवाहा का चयनकर उन्हें अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



महोत्सव में इन मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान
महोत्सव में बुदेली परंपरागत प्रतियोगिता में अव्वल आने वालों में अशिंका, बुलबल, परी, काजल, वर्षा, शिखा सेंगर, निशा, नैंसी कुशवाहा, कान्हा चौरसिया, राहुल विश्वकर्मा, पानवी, अंश दिवाकर, सौम्या, निमि, प्रिंसी, रिमझिम, राधिका, छवि, हिमांशु, आकांक्षा, रिया, अनन्या, प्रज्ञा, रमेश कुशवाहा, प्रिंस कुशवाहा, राधे, नव्या, किटटू, महक, पलक, दीपिका, ईशा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



महोत्सव में आज
एरच होली महोत्सव में 12 मार्च बुधवार को सुबह 09 बजे खेलकूद प्रतियोगता, 11 बजे प्रतिभागी सम्मान, दोपहर 02 बजे अखिल भारतीय दंगल, शाम 06 बजे शास्त्रीय गायन, रात्रि 08 बजे लोकनृत्य गोट गायन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें