फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से आग लगी, गृहस्थी राख

Wed, 15 Mar 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से आग लगी, गृहस्थी राख - फोटो : demo
विज्ञापन
समीपवर्ती ग्राम खरवांच में विद्युत शार्ट सर्किट से कच्चे मकान में लगी आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना पर फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, आग इतनी विकराल थी कि दमकल कर्मियों के अलावा गांव के लोगों ने एक जुट होकर किसी तरह आग पर काबू किया। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आज होली की दूज के मौके पर कपूरे के परिजन घर पर ही थे, लाइट आ रही थी, अचानक बिजली की डोरी पिघलने के कारण कच्चे खपरैल मकान में आग लग गई, जैसे ही कपूरे के मकान से आग की तेज लपटों को उठते हुए ग्रामवासियों ने देखा सभी ने एकजुट होकर आग पर काबू पाया। सूचना पर गरौठा से फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया, बाद में दमकल कर्मियों ने भी आग को बुझाया। सूचना पर उपजिलाधिकारी गरौठा एवं क्षेत्राधिकारी ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। ग्रामवासियों के अनुसार कपूरे की आर्थिक स्थिति कमजोर है, वह किसी प्रकार मजदूरी करके अपना व परिवार का भरण पोषण करता है, आग बुझाते समय कपूरे के दोनों हाथ भी झुलस गए हैं, जहां आग से गृहस्थी का समान जलकर राख हो गया, वहीं हाथ जलने के कारण आगे मजदूरी भी नहीं कर सकता है, ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से कपूरे को आग से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें