फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकलौते बेटे ने तमंचे से सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

विज्ञापन
shoot himself
विज्ञापन
झांसी। बेहटा गांव में एक युवक ने तमंचे से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन गमी में शामिल होने दतिया गए थे। वापस लौटकर घर पहुंचे परिजन पुत्र को खून से लथपथल हालत में देखकर घबरा गए। घटना की सूचना पाकर सीपरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पास से ही तमंचा भी बरामद किया है। घटना को लेकर परिजन कुछ नहीं बता सके। देर रात पुलिस मामले की जांच में जुटी रही। वारदात के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार के बेहटा गांव निवासी कैलाश यादव का पुत्र गौरव यादव (28) खेती करता था। बृहस्पतिवार को रिश्तेदारी में गमी के चलते कैलाश यादव व उनकी पत्नी सुबह करीब 8.30 दतिया गए थे। इसी बीच दोपहर करीब 2 बजे अज्ञात कारणों के चलते कैलाश के पुत्र गौरव ने घर के ऊपर वाले कमरे में जाकर तमंचे से दाहिनी तरफ सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर परिजन मौजूद न होने के कारण किसी को भी घटना की जानकारी नहीं मिल सकी। शाम करीब 4 बजे कैलाश यादव व उनकी पत्नी घर लौटे। बाहर का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर ऊपर वाले कमरे में पहुंचकर गौरव को खून से लथपथ हालत में देखकर दोनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
बेड पर ही तमंचा पड़ा हुआ था। मृतक के पिता के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग एकत्रित हो गए। सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र दुबे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद किया। पास से ही एक डायरी भी पुलिस को मिली। खबर मिलते ही फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर तमंचा व डायरी को कब्जे में लिया। मृतक इकलौता पुत्र था। बड़ी बहन की शादी हो जाने के बाद से माता, पिता के साथ गौरव ही रहता था। अचानक हुई घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। परिजन भी घटना को लेकर कुछ नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें