फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी टीम पहुंची जेल, दर्ज किए बयान

विज्ञापन
SIT inquary
विज्ञापन
झांसी। पॉलीटेक्निक सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी छात्रों से बृहस्पतिवार को एसआईटी टीम ने हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज में बनाई गई अस्थायी जेल पहुंचकर बयान दर्ज किए। इसके पहले टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर नक्शा तैयार कर फिर से कई जानकारियां हासिल कीं। दिन भर टीम की पड़ताल जारी रही।
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में थाना कुलपहाड़ निवासी रोहित कुमार सैनी, महोबा के जिला कबरई के छानी कला निवासी भरत कुमार कुशवाहा, गोंडा के थाना वजीरगंज अंतर्गत मोहल्ला पाठकपुरवा निवासी शैलेंद्र नाथ पाठक, थाना टहरौली के खिल्लावारी गांव निवासी मयंक शिवहरे, प्रयागराज के थाना थरवई निवासी विपिन तिवारी व मऊरानीपुर के रानीपुर अंतर्गत रौनयापुरा मोहल्ला निवासी मोनू पार्या को गिरफ्तार कर अस्थायी जेल भेजा गया है। घटना के बाद से ही सीपरी पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। इस मामले में स्पेशल टीम भी जांच के लिए गठित की गई है। बृहस्पतिवार को स्पेशल टीम ने अस्थायी जेल पहुंचकर एक-एक आरोपियों से घटना की सिलसिलेवार तरीके से जानकारी लेकर बयान दर्ज किए। दिन भर पुलिस की पड़ताल कॉलेज के इर्द-गिर्द चलती रही। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर नक्शा भी तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें