फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका : ललितपुर मेडिकल कॉलेज का आवेदन हुआ निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ललितपुर के मेडिकल कॉलेज का आवेदन नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) ने निरस्त कर दिया है। कॉलेज की तरफ से अनिवार्य प्रमाणपत्र गलत लगाने की वजह से ऐसा हुआ है। हालांकि कॉलेज प्रशासन ने सही प्रमाणपत्र लगाकर भेज दिया है। अब एनएमसी क्या निर्णय लेती है, इस पर सभी की निगाहें हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की तरफ से ललितपुर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। लगभग 25 प्रतिशत तक काम पूरा हो चुका है। कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू कराने के लिए एनएमसी लेटर ऑफ इंटेंट (आशय पत्र) पहले ही दे चुकी है। यहां पर 100 सीटों पर एमबीबीएस का पहला बैच शुरू करने के लिए कॉलेज प्रशासन ने एनएमसी में लेटर ऑफ परमीशन के लिए आवेदन किया था, मगर ऑनलाइन फॉर्म अपलोड करने के दौरान अनिवार्य प्रमाणपत्र ललितपुर की जगह कौशांबी मेडिकल कॉलेज का अपलोड हो गया।
ऐसे में यहां पर एमबीबीएस का पहला बैच शुरू करने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। हालांकि, एनएमसी को सही प्रमाणपत्र लगाकर फिर से फॉर्म भेज दिया गया है। साथ ही अनुरोध किया गया है कि इस चूक की वजह से आवेदन निरस्त न किया जाए। टीम को भेजकर मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण कराया जाए। अब देखना होगा कि एनएमसी इस पर क्या फैसला लेती है।
विज्ञापन

जल्द शुरू होनी है शिक्षकों की नियुक्ति
मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा शिक्षकों की नियुक्ति जल्द शुरू होनी है। संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल के बाद इसके लिए शासन की तरफ से विज्ञापन निकाला जा सकता है। साथ ही मशीनों की भी खरीद की जाएगी।
जब मुझे ललितपुर मेडिकल कॉलेज का प्रभार मिला था, तब एनएमसी में मान्यता के लिए आवेदन किया गया था। मगर गलती से अनिवार्यता प्रमाणपत्र ललितपुर की जगह कौशांबी मेडिकल कॉलेज का अपलोड हो गया। ऐेसे में एनएमसी को दोबारा फॉर्म भेजा गया है। मांग की है कि आवेदन को निरस्त न करें। - डॉ. एनएस सेंगर, प्राचार्य झांसी एवं तत्कालीन प्राचार्य, ललितपुर, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें