फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज की ठंडी चाय भाजपा के गले में अटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। खजुराहो एयरपोर्ट पर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह क़ो ठंडी चाय सर्व करने पर राजनगर एसडीएम डीपी दुबे ने फूड इंस्पेक्टर को कारण बताओ नोटिस थमा दिया। इसकी भनक जैसे ही सीएम के साथ मौजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को लगी तो उन्होंने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए कलक्टर को आड़े हाथ लिया। डीएम ने कारण बताओ नोटिस को निरस्त कर दिया है। इस मामले ने सियासी रंग ले लिया है। कांग्रेस हमलावर हो गई है, जबकि भाजपा बैकफुट पर है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट करते हुए तंज कसा है- मामा चाय वाले से इतनी नफरत क्यों?
विज्ञापन

उधर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता लोकेंद्र पाराशर का कहना है कि खजुराहो का मामला दो अफसरों की आपसी खुन्नस का परिणाम है। प्रदेश के सीएम इतने सहज हैं कि वह इतनी छोटी सी बात की शिकायत कभी नहीं कर सकते हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए चेतावनी दी है कि इस तरह की खुन्नस निकालने वाले अफसर सुधर जाएं अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी
यह वाकया उस समय हुआ जब सीएम शिवराज सिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ रीवा जाते समय कुछ देर के लिए खजुराहो रुके थे। कुल मिलाकर यह ठंडी चाय सियासी रंग लेकर फिलहाल भाजपा के गले में अटक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें