फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाकी प्रतियोगिता में झांसी की शिवानी ने मारी हैट्रिक

Wed, 25 Oct 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
jhansi sports news - फोटो : demo
विज्ञापन
ध्यानचंद स्टेडियम में मंगलवार से खेल विभाग की ओर से प्रदेशीय महिला हाकी प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन झांसी, मुरादाबाद, वाराणसी, मेरठ ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर जीत हासिल की। झांसी की शिवानी जाटव ने हैट्रिक मारी।
विज्ञापन


एस्ट्रोटर्फ पर हुए मुकाबले में झांसी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर चित्रकूट को 12 - 0 से हराया। मेघा ने 9वें मिनट में, फरजाना ने 13वें, शिवानी जाटव ने 19, 22 व 25वें मिनट में लगातार तीन गोल किए। चंदा ने 36 और 37 वें, सोनिया ने 44 वें, आरती अहिरवार ने 40 और 48वें मिनट में गोल किए। दूसरे मैच में मुरादाबाद ने बरेली को 1 - 0 से हराया, जिसमें शशि रस्तोगी ने 28वें मिनट में मैदानी गोल किया। अन्य मैचों में लखनऊ ने मिर्जापुर को 10 - 0 से हराया, जिसमें किरन कुमारी, शिवानी ने गोल किए। इलाहाबाद ने आगरा को 3 - 0 से हराया, जिसमें कल्पना देशपथ ने गोल किए। वाराणसी ने सहारनपुर को 17 - 0 से हराया। वाराणसी की पूजा, कंचन, प्रगति ने गोल किए। अंजली, जूही, मनीषा व स्वाति के गोलों की बदौलत मेरठ ने फैजाबाद को 8 - 0 से हराया। कानपुर व गोंडा, आजमगढ़ व गोरखपुर तथा फैजाबाद व अलीगढ़ के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। निर्णायकों में हिकमत उल्ला, अशोेक ओझा, नौबत सिंह, मोहम्मद जावेद, जाबेद खान, नौबत सिंह, पर्यवेक्षक हाकी के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुबोध खंडकर रहे।

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कार्यक्रम में लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कालेज व सनातन धर्म कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर सीडीओ ए दिनेश कुमार, सीएमओ डा. सुरेश सिंह, उपक्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, मंजू शर्मा, बृजेंद्र यादव, अन्नू मंसूरी, परमजीत सिंह, प्रसून वर्मा, कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें