फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवानी हत्याकांड: ग्वालियर के घर में लगा मिला ताला, पति की तलाश में दबिश

Wed, 02 Sep 2026 01:32 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार के आवास विकास कॉलोनी स्थित फौजी तिराहा के पास शिवानी उर्फ सुधा (27) की गला घोंटकर हत्या के मामले में वांछित पति यश ठाकुर की तलाश में पुलिस ग्वालियर तक जा पहुंची। पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस के पहुंचने से पहले ही यश के परिवार के लोग घर में ताला लगाकर गायब हो चुके थे। पुलिस अब आरोपी की तलाश के साथ ही
विज्ञापन

घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि शिवानी कि करीब चार साल पहले उसने एक बैंक कर्मचारी से सगाई की थी लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला। इसके बाद करीब डेढ़ साल पहले शिवानी ने ग्वालियर निवासी यश ठाकुर से लव मैरिज कर ली। यश ग्वालियर में ही एक कपड़े की दुकान में सेल्स मैन है। पुसिल को मालूम चला है कि उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी ग्वालियर में दर्ज हैं। पुलिस अब
शिवानी के पूर्व वैवाहिक संबंध समेत अन्य बिंदुओं को भी जांच में शामिल कर रही है। एसएसपी विकास कुमार का कहना है कि खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


आईफोन लेकर भाग निकला यश
पुलिस के मुताबिक आरोपी यश ठाकुर शिवानी का आईफोन भी अपने साथ ले गया है। फोन न मिलने से पुलिस को शिवानी के संपर्कों और घटना से पहले की गतिविधियों से जुड़े डिजिटल सुराग खंगालने में परेशानी आ रही है। पुलिस अब दूसरे माध्यमों की मदद से इन कड़ियों को जोड़ने में जुटी है वहीं, परिवार के लोगों की सीडीआर भी पुलिस खंगाल रही है। पुलिस ने शिवानी के परिवार के सदस्यों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर
भी निकलवाई है। पुलिस घटना से पहले और बाद में किन-किन लोगों से बातचीत हुई, इसे खंगाल रही है। साथ ही पुलिस दूसरे संभावित एंगल पर भी जांच कर रही है। घटना के समय शिवानी की बहन मुस्कान उसके ठीक बगल के कमरे में थी लेकिन, उसका कहना है कि उसने कोई आवाज ही नहीं सुनी। इन सभी बिंदुओं को पुलिस भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें