फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पाली’ ने फिर बाजी मारी

Sun, 28 Feb 2016 12:45 AM IST
झांसी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेल संस्थान सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट समिति चुनाव में 24 साल से काबिज अशोक सेन पाली के पैनल ने फिर बाजी मार ली। उनकी जीत से कर्मचारियों में जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन


रेल संस्थान सीनियर इंस्टीट्यूट की 33 सदस्यीय समिति (पैनल) के लिए शुक्रवार व शनिवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराया गया। दो दिन चले मतदान में 1494 सदस्यों मेें 1364 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान उपरांत मतगणना का काम शुरू कर दिया गया।

अंतिम परिणामों में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (चुनाव चिह्न लैंप) को 708 पैनल वोट व नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ (चुनाव चिह्न सूरज) के पैनल को 473 पैनल वोट प्राप्त हुए। इस हिसाब से नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन ने 235 वोटों से जीत हासिल की। दस वोट अवैध घोषित किए गए।
विज्ञापन


नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के पैनल में सचिव पद पर अशोक सेन पाली, उपाध्यक्ष पर मोहम्मद सईद, कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा के अलावा सदस्य पद पर सुखदेव सिंह, एसके त्रिपाठी, दिनेश खरे, शंकर लाल, नवल किशोर शर्मा, सतीश चंद्र, चंद्र मोहन राय, रविंद्र पाल सिंह, राहुल झां, मुन्ना लाल कुशवाहा, देवेंद्र कुमार भारद्वाज, महेंद्र सेन, आनंद कुमार आर्य, बृजेंद्र यादव, आफाक अहमद, दीपक कुमार सविता, शोभाराम राय, मोहम्मद वहीद, मोहम्मद सलीम, संतोष कुमार वर्मा,

स्वर्ण सिंह ठाकुर, संतोष कुमार, दुर्गेश कुमार, कुदरत अली, तेज सिंह मीना, अनिरुद्ध सिंह यादव, आरएन उपाध्याय, संजय भारती व मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने जीत हासिल की। परिणाम उपरांत नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन ने ढोल-नगाड़ों के बीच जीत की खुशी मनाई।  मालूम हो कि, पहले दिन 917 व दूसरे दिन 447 कर्मचारियों ने मत का प्रयोग किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें