फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नवजात की मौत न सह सकी और पति के सामने ही जहर खाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। प्रेमनगर के राजगढ़ मोहल्ला में नवजात की मौत से डिप्रेशन में आई मां ने पति के सामने ही जहर निगल लिया। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। रविवार को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मऊरानीपुर के कदौरा गांव निवासी छाया (22) की 15 मई 2023 को प्रेमनगर के राजगढ़ निवासी विशाल से शादी हुई थी। विशाल एक कीटनाशक दवा की दुकान में काम करता है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि फरवरी में छाया ने बेटे को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद छाया एवं बच्चे की हालत बिगड़ गई। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां क्रिटिकल केयर यूनिट में बच्चे को रखा गया लेकिन, पांचवें दिन उसकी मौत हो गई। छाया इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सकी। इसके बाद से वह डिप्रेशन में रहने लगी। 18 अप्रैल की रात छाया ने पति विशाल के सामने ही जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। रविवार को उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच कोई विवाद नहीं होता था। थाना प्रभारी सरिता मिश्रा के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें