गाड़ी संख्या 12002 नई दिल्ली-हबीबगंज शताब्दी एक्सप्रेस सुबह छह बजे दिल्ली से चलकर सुबह 10.45 बजे झांसी आएगी। वहीं गाड़ी संख्या 12001 हबीबगंज-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस हबीबगंज से दोपहर 3.15 बजे चलकर शाम को 6.37 बजे झांसी आएगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के साथ रेलवे धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन शुरू कर रहा है। रेलवे ने हबीबगंज-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन 17 जून से शुरू करने की घोषणा की है। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
हबीबगंज से नई दिल्ली के लिए चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। कोरोना के चलते शताब्दी एक्सप्रेस को यात्री कम मिल रहे थे। इसके चलते रेलवे ने शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन बंद कर दिया था। अब संक्रमण के मामले कम होने के साथ 17 जून से शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन फिर से शुरू किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 12002 नई दिल्ली-हबीबगंज शताब्दी एक्सप्रेस सुबह छह बजे दिल्ली से चलकर सुबह 10.45 बजे झांसी आएगी। वहीं गाड़ी संख्या 12001 हबीबगंज-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस हबीबगंज से दोपहर 3.15 बजे चलकर शाम को 6.37 बजे झांसी आएगी। ट्रेन का झांसी मंडल के ललितपुर, झांसी जंक्शन, ग्वालियर, मुरैना स्टेशन पर ठहराव होगा।