कोहरे के कारण देरी से चल रही शताब्दी एक्सप्रेस को बृहस्पतिवार को निरस्त कर दिया गया है। अंतिम समय ट्रेन के निरस्त होने का पता लगने पर मजबूरी में यात्रियों को टिकट का रिफंड लेना पड़ा। वहीं, अन्य गाड़ियां भी दो से 22 घंटे तक की देरी से आई। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों का बुरा हाल है।
पिछले दो दिन से सुबह के समय मौसम साफ रहने से ट्रेनों की गति कुछ बढ़ी है। चूंकि, अभी ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण वे अपने प्रारंभिक स्टेशन से समय पर नहीं चल पा रही हैं, इससे अभी हालात सामान्य होने में दो दिन का समय लग सकता है। इधर, बुधवार को झांसी से गई शताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली बृहस्पतिवार की सुबह पहुंच सकी। इस कारण रेल प्रशासन को बृहस्पतिवार के दिन शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन रद करना पड़ा। मजबूरन यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए दूसरी सवारी गाड़ियों का सहारा लेना पड़ा। दिल्ली जाने वाली ताज एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय शाम साढ़े तीन बजे की जगह पांच बजे रवाना हो सकी। बृहस्पतिवार को बरौनी ग्वालियर मेल 22 घंटे व नांदेड से अमृतसर जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस 20 घंटे देरी से झांसी आई।
ये गाड़ियां आईं लेट
बृहस्पतिवार को 12715 सचखंड एक्सप्रेस 20 घंटे, 12723 तेलगांना एक्सप्रेस 15 घंटे, 12629 यशवंतपुर संपर्क क्रांति 10 घंटे, 12616 जीटी एक्सप्रेस 17 घंटे, 12628 कर्नाटक एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे, 11058 पठानकोट एक्सप्रेस सात घंटे, 12722 सदर्न एक्सप्रेस नौ घंटे, 12622 तमिलनाडु एक्सप्रेस 11 घंटे, 12716 सचखंड एक्सप्रेस 19 घंटे, 12724 आंध्रा एक्सप्रेस 11 घंटे, 12410 गोड़वाना एक्सप्रेस 16 घंटे, 12621 तमिलनाडु एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे, 12448 यूपी संपर्क क्रांति 11 घंटे, 11058 पठानकोट एक्सप्रेस छह घंटे, 12625 केरला एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, 12138 पंजाब मेल छह घंटे, 12920 मालवा एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे, 19166 साबरमती एक्सप्रेस सात घंटे, 14624 पातालकोट एक्सप्रेस 17, 12410 गोंडवाना एक्सप्रेस 16 घंटे लेट आई।