फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिदेव भगवान की शोभायात्रा निकाली

Wed, 16 May 2018 01:48 AM IST
amarujala
विज्ञापन
shoba yatra, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
मंगलवार को श्रद्धालुओं ने शनिदेव की जयंती मनाई। भक्ति भाव के साथ शनिदेव की प्रतिमाओं का तेल से अभिषेक किया गया और आरती हुई। श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा भी निकाली।
विज्ञापन

मोहल्ला लक्ष्मणगंज स्थित शनिदेव मंदिर में अभिषेक व श्रृंगार के बाद बैंड बाजे की धुनों के बीच शोभायात्रा निकाली गयी। बग्घियों पर शनिदेव क ा चित्र और उनके स्वरूप विराजमान थे, जिनका जगह- जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा गंधीगर का टपरा, सराफा बाजार, मुरली मनोहर मंदिर, कोतवाली, नरिया बाजार से होते हुए वापस मंदिर पहुंची। यहां 11 क्विंटल प्रसाद भगवान को अर्पित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक बृजेंद्र कुमार व्यास, संजय वर्मा, रजनी वर्मा, नत्थू कुशवाहा, चांदनी, पिल्ली महाराज, राजेंद्र सोनी, दिलीप महोबिया मौजूद रहे।

उधर, झरना गेट स्थित प्राचीन शनि देव मंदिर में भगवान का अभिषेक हुआ। इसके बाद शनिदेव को प्रसाद अर्पित किया गया। इस अवसर पर शशि झा, देवराज चतुर्वेदी, रमाकांत पाठक,  विनोद साहू मौजूद रहे। श्री सिद्धेश्वर मंदिर में एमएलसी रमा निरंजन, आचार्य हरीओम पाठक, रवीश त्रिपाठी ने, कोतवाली के निकट गुर्जधर हनुमान मंदिर में संजय पटवारी, अजीत राय, अर्चना दुबे, अंकित राय ने भगवान शनिदेव का अभिषेक कर पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें