फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमसेरपुरा: जल जीवन मिशन का काम पूरा, फिर भी पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
ओमकार सिंह
विज्ञापन

एरच। एरच कस्बे से सटी बामौर विकासखंड की ग्राम पंचायत शमसेरपुरा में जल जीवन मिशन का काम शत प्रतिशत पूरा होने के बाद भी क्षेत्र की 40 फीसदी आबादी को नल से जल नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोग पानी की अपनी मांग पूरी करने के लिए हैंडपंपों पर निर्भर बने हुए हैं। पाइप लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने की वजह से यह स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा ग्राम पंचायत के तमाम लोग सरकार द्वारा संचालित अन्य योजनाओं के लाभ से भी वंचित बने हुए हैं।
ग्राम पंचायत शमसेरपुरा में प्रवेश करने पर लोगों का पहला सामना यहां की खस्ताहाल मुख्य सड़क से होता है। यह सड़क जगह-जगह से उखड़ी हुई है, जिस पर से हिचकोले खाती हुईं गाड़ियां आगे बढ़ती हैं। अंदर पहुंचने पर बजबजाती हुईं नालियां और सड़कों पर जगह-जगह गंदगी देखने को मिलती है। इसके अलावा अंदरूनी सड़कों पर जगह-जगह पानी रिसता नजर आता है, जिससे पता चलता है कि यहां जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन डाली जा चुकी है। लेकिन, गांव के हैंडपंपों पर जमा होने वाली भीड़ क्षेत्र में व्याप्त जल संकट को भी दर्शाती है। गांव में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन डाले जाने का काम तो पूरा कर लिया गया है, लेकिन इसका लाभ महज साठ फीसदी आबादी को ही मिल पा रहा है। बाकी आबादी अब भी हैंडपंपों पर ही निर्भर है। पाइप लाइन से पानी का रिसाव होने की वजह से सड़कें भी कीचड़युक्त हैं। नालियों में जमा गंदगी को देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्राम पंचायत का साफ-सफाई के प्रति रुख गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

0000
एक नजर में...
ग्राम पंचायत का नाम - शमसेरपुरा
ग्राम पंचायत में शामिल मोहल्ले - पाल मोहल्ला, हरिजन आबादी और सहारिया बस्ती।
ग्राम पंचायत की आबादी - 3000
मतदाताओं की संख्या - 1350
0000
समस्याएं...
- गांव के तालाब के सौंदर्यीकरण की मांग पिछले लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई।
- गांव में बना सार्वजनिक शौचालय जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है, जिससे ग्रामीण इसका उपयोग करने से कतराते हैं।
- गांव की सड़कों की हालत खस्ता है। इसके अलावा सफाई कर्मी के नियमित न आने से गंदगी भी व्याप्त है।
00
बीते चार सालों की उपलब्धियां...
- ग्राम पंचायत में आधा दर्जन से अधिक सीसी और एपेक्स सड़कों का निर्माण किया गया।
- गांव की बालिकाओं को इंटरमीडिएट तक की शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय इंटर कॉलेज का निर्माण जारी है।
0000
फोटो-02ERI_M_4_02062025_317.jpg
ग्राम पंचायत के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ कई विकास कार्य किए। कुछ काम शेष है, उन्हें भी जल्द पूरा किया जाएगा। गांव के बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने की दिशा में भी काम किया गया है।
- रामराजा यादव, ग्राम प्रधान
00
फोटो-02ERI_M_5_02062025_317.jpg
गांव में मनरेगा के कार्य मशीनों से कराए जा रहे हैं। गांव में गंदगी व्याप्त है। तैनात सफाई कर्मी नियमित नहीं आता, जिससे गांव में जगह-जगह गंदगी व्याप्त है। लोग परेशान हैं, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
- बृजेश यादव, पूर्व प्रधान प्रत्याशी
00
फोटो-02ERI_M_6_02062025_317.jpg
जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत में डाली गई पाइप लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने की वजह से लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पाइप लाइन को सही कराकर जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।
- घनाराम लंबरदार
00
फोटो-02ERI_M_7_02062025_317.jpg
ग्राम पंचायत में खेल मैदान का अभाव है, जिससे ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा नहीं मिल पा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए यहां मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

- मुकेश कुमार
00
ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कई विकास कार्य कराए जा चुके हैं, जबकि कई स्वीकृत हो चुके हैं। कई कामों में प्रस्ताव भी तैयार हैं।
- नितिन कुमार, ग्राम विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें