फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आंधी-बारिश कई पेड़ व बिजली के पोल गिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
- घंटों ठप रही नगर की बिजली, सुधार कार्य में जुटे विद्युत कर्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मऊरानीपुर। क्षेत्र में शनिवार की शाम आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आंधी से नगर में एक दर्जन से पेड़ गिर गए। अंबेडकर तिराहा और बसेरा सिटी के पास कई विद्युत पोल धराशायी हो गए।
विज्ञापन

इसके अलावा कई घरों व दुकानों के ऊपर लगे टिनशेड व होर्डिंग्स हवा में उड़कर नीचे आ गिरे, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मुख्य मार्गों में पेड़ गिरने से यातायात भी बाधित रहा। इस प्राकृतिक आपदा का सबसे बड़ा असर नगर की बिजली आपूर्ति पर पड़ा। शनिवार शाम पांच बजे गुल हुई बिजली देर रात तक नहीं आई, जिससे पूरा नगर अंधेरे में डूबा रहा। उमस और अंधेरे से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग के जेई बृजकिशोर ने बताया कि आंधी के कारण कई जगह बिजली के तारों पर पेड़ और टहनियां गिर गई हैं, जिसके चलते सुरक्षा के लिहाज से बिजली की सप्लाई बंद करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि बारिश थमते ही विभागीय कर्मचारियों की टीमों को फील्ड में उतार दिया गया है। मरम्मत का कार्य देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें