फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चलती बाइक में आग लगने से झुलसे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ दिन पहले हुआ था हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टोड़ी फतेहपुर। चलती बाइक में लगी आग से झुलसे युवक की मौत हो गई। वह नौ दिन पहले हादसे का शिकार हुआ था। इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं। युवक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
ग्राम बढ़वार निवासी ओमप्रकाश कुशवाहा का 20 वर्षीय पुत्र दीपचंद कुशवाहा 19 जून को बाइक से गुरसराय जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी चलती बाइक में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से दीपचंद गंभीर रूप से झुलस गया था। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय पहुंचाया गया था। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। मेडिकल से उसे ग्वालियर भेज दिया गया था। ग्वालियर में कई दिनों तक उपचार चलता रहा, लेकिन स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं होने पर परिजन उसे घर ले आए। शनिवार को घर में ही दीपचंद ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बता दें कि दीपचंद अपने दो भाइयों में छोटा था। वह सब्जी बेचने के साथ मेहनत-मजदूरी कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। उसकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बद्री प्रसाद पटेल ने बताया कि दीपचंद मेहनती युवक था, जो सब्जी बेचने व मजदूरी कर अपने परिवार का सहारा बना था। पीड़ित के परिजनों ने शासन व प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें