अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। लॉन्ग टर्म वीजा पर यहां रह रहे सात पाकिस्तानियों में हलचल बढ़ गई है। क्योंकि, पहलगाम की घटना के बाद केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए सार्क वीजा पर आए पाकिस्तानियों को 48 घंटे में भारत छोड़ने के आदेश दे दिए हैं।
पहलगाम की घटना के बाद देशभर में उबाल है। दूसरी तरफ, सरकार ने भी तत्काल कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक झांसी में अभी लॉन्ग टर्म वीजा पर आए सात पाकिस्तान मौजूद हैं। सुरक्षा एजेंसी और खुफिया विभाग इन पर नजर रखे हुए हैं। पता किया जा रहा है कि कौन-कितने समय और किस वजह से झांसी में रह रहा है। केंद्र सरकार ने भले ही अभी सार्क वीजा पर आए पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का आदेश दिया हो लेकिन दोनों देशों में बढ़ती तनातनी की वजह से लॉन्ग टर्म वीजा वालों की भी धड़कन बढ़ी हुई हैं। ब्यूरो