फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात करोड़ से चकाचक होंगी शहर की तीन सड़कें

Sat, 16 Jul 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
roads, jhansi hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। शहर की तीन सड़कों के जल्द ही दिन बहुरने वाले हैं। केंद्र सरकार ने इसके लिए बजट की व्यवस्था कर दी है। नगर निगम ने प्रस्ताव तैयार कर आयोग की समिति के पास भेज दिया है। इन तीनों मार्गों को चौड़ाकर डिवाइडर का निर्माण किया जाएगा। इससे राहगीरों को दोतरफा आवागमन में आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन


लक्ष्मी गेट से रिसाला चुंगी की ओर जाने वाला मार्ग शहर की घनी आबादी को सीधे कानपुर रोड से जोड़ता है। अभी यह रोड बेहद खस्ताहाल है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। कमोबेश यही स्थिति नारायण बाग तिराहे से अंजनी माता मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग की भी है। यह सड़क भी जगह-जगह से टूटी-फूटी है। इसके अलावा जेल चौराहा से कचहरी चौराहा तक के मार्ग पर वाहनों का भारी दबाव रहता है। इससे यहां दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। लेकिन, अब जल्द उक्त तीनों सड़कों के दिन बहुरने वाले हैं।

नगर निगम ने उक्त तीनों सड़कों के अपग्रेडेशन का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके तहत सड़कों को डबल रोड बनाया जाएगा। बीच में डिवाइडर बनेगा, जिस पर स्ट्रीट लाइट लगेंगी। इस पर सात करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। यह रकम केंद्र सरकार ने चौदहवें वित्त आयोग से उपलब्ध कराई है। सड़कों के अपग्रेडेशन का प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

लाइट व सफाई उपकरणों की होगी खरीद

चौदहवें वित्त आयोग से केंद्र सरकार ने नगर निगम को दस करोड़ रुपये की धनराशि दी है। इनमें से सात करोड़ रुपये उक्त सड़कों के विकास पर खर्च होंगे। जबकि, बाकी तीन करोड़ रुपये की रकम नगर निगम लाइट व सफाई उपकरणों पर खर्च करेगा। इसकी योजना अभी तैयार की जा रही है।
वर्जन
‘उक्त तीनों शहर के प्रमुख मार्ग हैं। इन पर यातायात का भारी दबाव रहता है। सड़कें संकरी होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। लेकिन, अब जल्द ही इन सड़कों का कायाकल्प हो जाएगा।’
विज्ञापन

- किरण राजू बुकसेलर, मेयर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें