फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर बारिश का पहला दिन

Sat, 16 Jul 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
raining, jhansi hindi news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झांसी। उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने शुक्रवार को दिनभर बारिश कराई। पहले रिमझिम और बाद में झमाझम बरसात के कारण तापमान में गिरावट आ गई। इस दौरान शहरवासियों ने मौसम के मिजाज का खूब लुत्फ उठाया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी 20 जुलाई तक लोगों को अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही घने काले बादल छाए रहे। इससे महानगर वासियों को अच्छी बारिश के संकेत मिल गए। सुबह साढ़े नौ बजे से रिमझिम बरसात शुरू हो गई। इसके एक घंटे बाद ही तेज बारिश शुरू हो गई। दोपहर 12.30 बजे तक झमाझम बारिश होती रही। इसके बाद भी तेज बारिश तो रुक गई लेकिन बूंदाबांदी देर रात तक रुक रुककर होती रही। मौसम के बदले मिजाज का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। सड़कों पर लोग भीगते देखे गए। जबकि स्कूली बच्चों ने भी अपने अंदाज में भीगकर बारिश का मजा लिया। दिनभर हुई बारिश से तापमान में गिरावट आ गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। 20 जुलाई तक लगातार बारिश जारी रह सकी है।

जुलाई में 160 मिलीमीटर हो चुकी बारिश
पिछले दो सालों से महानगर समेत बुंदेलखंड सूखे की चपेट में था। इस बार सूखे से राहत मिल गई है। लगातार मानसून की मेहरबानी बनी रहने से अब तक जुलाई में झांसी में 160 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जो विशेषकर किसानों के लिए बहुत फायदेमंद है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र के मुताबिक शुक्रवार को 15 मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें