- सर्व समाज के भाईचारा सम्मेलन में जुटी भारी भीड़
बंगरा। कस्बे के गायत्री शक्तिपीठ प्रांगण में रविवार को हुई सर्वसमाज भाईचारा सम्मेलन व संत रविदास विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रागीलाल अहिरवार ने कहा कि जनता की सेवा करना ही हमारा पहला दायित्व है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला महामंत्री भाजपा अरुण सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. विष्णु राय, पूर्व प्रधान सुरेशचंद्र बबेले मौजूद रहे।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक प्रागीलाल ने सर्वसमाज से एकजुट होने व युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
पुर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह लुहारी, हरदेव सिंह, सत्यवती मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किए। आयोजन में मंडल अध्यक्ष रंजीत भोजवाल ,तुलाराम अहिरवार, शिवदयाल कुशवाहा, भगवानदास भास्कर, रामेश्वर राजपूत, रमेश तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन भगवानदास भास्कर ने किया।