फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन से ही बनेगा पृथक बुंदेलखंड

Fri, 18 Sep 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि पृथक बुंदेलखंड राज्य के बिना क्षेत्र का विकास संभव नहीं है। पृथक राज्य की लड़ाई में वह मोर्चा के साथ हैं। प्रदीप दीनदयाल सभागार में बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के 27 वें स्थापना दिवस पर आयोजित हुंकार दिवस को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने हर संभव योगदान देने का प्रयास किया है, जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा। बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हरीमोहन विश्वकर्मा ने कहा कि पृथक राज्य के लिए  मोर्चा जन आंदोलन की हुंकार भरेगा। चुनाव के मैदान में उतर कर जनता से सहयोग मांगेगा। राजनीतिक दलों से सहयोग देने की नहीं, सहयोग लेने की बात की जाएगी। उन्होेंने कहा कि पृथक राज्य के लिए आंदोलन के सिवाय दूसरा कोई विकल्प नहीं बचता। आंदोलन को धार देने के लिए दिसंबर माह में महारैली का आयोजन होगा। जनवरी में संसद का घेराव किया जाएगा।

विशिष्ट अतिथि धर्म गुरु शांतंमोक्षम् ने कहा कि बुंदेलियों को संकल्प लेना होगा कि जो जनप्रतिनिधि बुंदेलखंड राज्य की बात नहीं करेगा, उसे चुनाव में वोट नहीं देंगे। टीकमगढ़ के पूर्व नरेश मधुकर शाह ने कहा कि बुंदेलखंड के लोगों को बुंदेली भाषा को अपनाना होगा। बुंदेली भाषा को जब हम गर्व के साथ बोलेंगे तो हमें हमारे मन में अपनी माटी के प्रति प्रेम उमड़ेगा। उन्होंने सभी से आम बोलचाल बुंदेली भाषा में करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती पहले ही पृथक बुंदेलखंड राज्य को समर्थन दे चुकी हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने अलग राज्य बनाने की वकालत केंद्र सरकार से की थी। सम्मेलन को पूर्व मंत्री दर्जा प्राप्त हरगोविंद कुशवाहा, व्यापारी नेता संजय पटवारी ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता मोर्चा के संस्थापक सदस्य लखन लाल मिश्रा ने की व संचालन डा. सुनील तिवारी ने किया। इस मौके पर महासचिव अजय शर्मा, उपाध्यक्ष जगदीश तिवारी, कैप्टन सूर्य प्रकाश मिश्रा, प्रमोद सक्सेना, प्रमोद श्रीवास्तव, मंसूर अहमद मंसूरी, डा. सूर्य उदय सिंह बुंदेला, पियूष नायक, रवि कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

बॉक्स
नहीं आए शिबू सोरेन
हुंकार दिवस में मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन थे, लेकिन वह कार्यक्रम में नहीं आए। मोर्चा अध्यक्ष हरिमोहन विश्वकर्मा ने बताया कि अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें