फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी न देने पर सब्जीमंडी में फायरिंग

Fri, 18 Sep 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नवाबाद थानांतर्गत सब्जी मंडी में रंगदारी नहीं देने पर गुुरुवार सुबह आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिससे मंडी में भगदड़ मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने शिकायती पत्र पुलिस को सौंपा है। घटना से कारोबारियों में गुस्सा है। उन्होंने कार्रवाई न होने पर मंडी बंद करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


कोतवाली थानांतर्गत गुदरी बाजार निवासी मोहम्मद फिरोज ने बताया कि उनके पिता अबरार अहमद सब्जी मंडी में दुकान चलाते हैं। सुबह करीब 10 बजे दुकान पर पिता और भाई मोहम्मद मुबीन बैठे थे। तभी कोतवाली के मुकरयाना मूल निवासी कालपी उरई अपने एक साथी के साथ आया और सौ रुपये रंगदारी मांगी। अबरार ने रुपये देने से इनकार कर दिया तो उसने गाली-गलौज करते हुए धमकाना शुरू कर दिया। कुछ देर में तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी, गोली मुबीन के पास से निकल गई। दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग होने से मंडी कारोबारियों और खरीददारों में भगदड़ मच गई। वहीं, आरोपी धमकाते हुए भाग निकले।

मंडी के कारोबारियों के साथ आए मोहम्मद फिरोज ने बताया कि आरोपियों की दबंगई से मंडी के अधिकांश कारोबारी परेशान हैं। यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो मंडी को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें