फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटाइजेशन से रोकेंगे संक्रमण, एक हजार लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड मंगाया

विज्ञापन
महानगर में सैनिटाइजेशन करती नगर निगम की टीम।
विज्ञापन
झांसी। महानगर में बेकाबू होते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए नगर निगम ने सैनिटाइजेशन का काम तेज कर दिया है। इसके लिए एक हजार लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड मंगाया गया है। वहीं, फील्ड में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए 30 हजार मास्क और सात हजार ग्लव्स मंगाए गए है।
विज्ञापन

महानगर में रोज करीब आठ सौ संक्रमित मिल रहे हैं। पिछले साल नगर निगम ने लॉकडाउन के दौरान आठ हजार लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड की खरीद की थी। जिससे काम चल रहा है। अब संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के साथ नगर निगम ने सैनिटाइजेशन के लिए टीमें फिर से फील्ड में उतार दी हैं। हर वार्ड में एक दिन छोड़कर सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है। आने वाले दिनों में सैनिटाइजेशन का काम बंद न हो, इसके लिए निगम ने एक हजार लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड की खरीद की है। इसके साथ ही बैटरी वाली मशीनों को सही करा दिया गया है। साथ ही कर्मचारी और अधिकारियों के लिए मास्क और ग्लव्स का इंतजाम किया गया है। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने बताया कि सोडियम हाइपोक्लोराइड मंगा लिया गया है।
शासन को भेजी जा रही रिपोर्ट
महानगर में बढ़ रहे संक्रमण के चलते हो रहे सैनिटाइजेशन कार्य पर शासन की नजर है। शासन ने महानगर में चल रहे सैनिटाइजेशन कार्य की रिपोर्ट नगर निगम से मांगी है। जिसमें सैनिटाइज किए गए स्थानों की संख्या के साथ अन्य विवरण भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें