फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के विकास कार्य अटके, रेलवे प्रशासन की मंजूरी के इंतजार में हैं कई प्रस्ताव

विज्ञापन
बदहाल पड़ा सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट का पार्क।
विज्ञापन
झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के विकास के कई प्रस्ताव रेलवे प्रशासन की मंजूरी न मिलने की वजह से अटके हुए है। इनमें सीमेंटेट सिक्स ए साइड हॉकी मैदान, वाटर पार्क का निर्माण, पार्क की सुंदरता विकसित करने, ओपन जिम, ऑडिटोरियम का निर्माण आदि है। यह प्रस्ताव वर्ष 2019 में इंस्टीट्यूट समिति में मंजूर हुए थे, जो बाद में रेलवे प्रशासन को भेजे गए थे। इसके अलावा 51 लाख रुपये में स्वीकृत हुआ कार्य भी आधा अधूरा बन कर लटक गया है।
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय खिलाड़ियों के लिए सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट की काफी उपयोगिता है। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट समिति द्वारा कई खेल प्रतियोगिताएं कराई जाती है। साथ ही समिति की बैठक में समय - समय पर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव मंजूर होते है। ताकि विकास कार्य होते रहे। जानकारी के अनुसार वर्ष 2019 में इंस्टीट्यूट समिति ने विकास कार्य के लिए कई प्रस्ताव मंजूर किए थे। इनमें सीमेंटेट सिक्स ए साइड हॉकी मैदान, वाटर पार्क का निर्माण, ओपन जिम का निर्माण, इंस्टीट्यूट मैदान के पार्क में बच्चों की ट्रेन का संचालन कराना आदि था। लेकिन यह प्रस्ताव अभी तक मंजूरी के इंतजार में है। वहीं वर्ष 2017 में 51 लाख रुपये की लागत से जो कार्य मंजूर हुए थे। इनमें से सेक्रेटरी ऑफिस, बॉक्सिंग रिंग आदि कार्य शेष रह गया है। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के लिए तैयार किए गए प्रस्तावों को मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू हो जाएंगे।
प्रस्तावित कामों के स्वीकृत के लिए रेलवे प्रशासन को पत्र लिखे जा चुके है। जो कार्य स्वीकृत हुआ है, उन्हें भी पूर्ण कराने की मांग की गई है।
मुकेश श्रीवास्तव, सचिव सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट समिति
इंस्टीट्यूट में खेलने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं है। पार्क भी पूरी तरह से उजड़ा पड़ा हुआ है। इसे ठीक किया जाना चाहिए। दिनेश प्रजापति
इंस्टीट्यूट के पार्क में झूले उखडे़ पडे़ हुए है। हाथी की सूढ़ टूटी पड़ी हुई है। जरूरी है कि यहां विकास कार्य हो। मनोज कनौजिया
हम अपने परिवार के साथ इंस्टीट्यूट के पार्क में घूमने आए थे। बच्चों क ो खेलने के लिए कोई चीज नहीं मिली, जिससे बच्चे खुश हो सके। दया शंकर
खिलाड़ियों ने कहा, विकास कार्यों को बढ़ावा देना चाहिए
सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के खिलाड़ियों का कहना है, कि इंस्टीट्यूट समिति ने जो प्रस्ताव भेजे है, उन्हें रेलवे प्रशासन द्वारा मंजूर करने से खिलाड़ियों और आस पास के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होगा। इंस्टीट्यूट के खिलाड़ी आकाश राणा ने कहा कि इंस्टीट्यूट के विकास से रेलवे कर्मचारियों के परिवारों के लिए स्पोर्ट्स और भ्रमण के लिए अच्छा स्थल बन सकता है। इधर खिलाड़ी शिवम सिंह चौहान ने कहा कि रेलवे प्रशासन को विकास कार्यों को मंजूरी देनी चाहिए। इससे सीपरी, रेलवे कॉलोनी के लोगों को बेहतर खेल स्थल मुहैया हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें