फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी वन मंडल के उच्च अधिकारियों ने वन क्षेत्र का किया निरीक्षण

Thu, 06 Feb 2025 01:35 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगरा में वन क्षेत्र के विस्तार और वृक्षारोपण को सफल बनाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगरा। झांसी वन मंडल के उच्चाधिकारियों ने बुधवार को बंगरा के गैराहा, पठाकरका, मगरवारा और कटेरा रोपा बनियों का निरीक्षण किया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि वन क्षेत्र को बढ़ाया जा सके और वृक्षारोपण को अधिक सफल बनाया जा सके।

वन अधिकारी झांसी वन मंडल के नेतृत्व में उच्चाधिकारियों की एक टीम ने बुधवार को गैरहा, पठाकरका, मगरवारा और कटेरा में पौधरोपण की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वन क्षेत्र के विस्तार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय वन अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे वृक्षारोपण कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए उचित देखभाल और निगरानी करें। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी मऊरानीपुर कृष्णपाल द्विवेदी और वन दरोगा मनोज कुमार को विशेष रूप से निर्देश दिए गए कि वे वन संपदा को अधिकतम बढ़ाने के लिए प्रभावी कार्य योजना तैयार करें।

झांसी वन मंडल अधिकारी जेबी शेंडे ने कहा हमारा उद्देश्य केवल वृक्षारोपण करना ही नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि लगाए गए पौधे स्वस्थ रूप से विकसित हों। इसके लिए हमारी टीम हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

वनों का विस्तार न केवल पर्यावरण के लिए आवश्यक है, बल्कि यह जैव विविधता को संरक्षित करने और जलवायु संतुलन बनाए रखने के लिए भी महत्वपूर्ण है। हम इस दिशा में पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं। वन विभाग की यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि आने वाले समय में वृक्षारोपण को और भी अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, जिससे क्षेत्र में हरियाली बढ़े और वन संपदा सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें