फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में भिड़े सीनियर और जूनियर छात्र, सीने से सटाकर गोली चलाने का आरोप

Tue, 08 Oct 2024 08:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है दो दिन पहले दोनों गुटों के बीच मामूली बात पर कहां सुनी हुई थी। इसके बाद आज भी उन लोगों के बीच इस वजह से मारपीट हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार दोपहर झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में साइकिल स्टैंड के पास सीनियर एवं जूनियर छात्रों के बीच मारपीट हुई। घायल पक्ष के छात्रों का आरोप है उनके सीने में तमंचा सटाकर फायरिंग की गई। सूचना मिलने पर नवाबाद थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह, विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी साजेश कुमार समेत पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के छात्रों से पूछताछ की। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला लेकिन फायरिंग होने की पुष्टि नहीं हुई। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है दो दिन पहले दोनों गुटों के बीच मामूली बात पर कहां सुनी हुई थी। इसके बाद आज भी उन लोगों के बीच इस वजह से मारपीट हुई। अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। छानबीन में फायरिंग ना होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें