फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल मंत्री को मेसेज भेज कर की शराबी यात्रियों की शिकायत

Thu, 21 Jan 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलमंत्री को मेसेज भेजकर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में शराबी यात्रियों द्वारा हंगामा करने की सूचना पर झांसी में ट्रेन के आने पर कोच को घेर लिया गया। मगर शराबी यात्री आरपीएफ व जीआरपी के हाथ नहीं आ सके। इससे काफी समय तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


मंगलवार की रात गाड़ी संख्या 12824 अप छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के ए टू कोच की बर्थ संख्या 8 से 10 पर रोहित चतुर्वेदी परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे। चलती ट्रेन में उन्होंने रेल मंत्री को मेसेज कर बताया कि उनके कोच में बैठे चार- पांच यात्री शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं।

इससे अन्य यात्रियों को परेशानी हो रही है। रेलमंत्री ने मेसेज डीआरएम को फारवर्ड किया। डीआरएम ने तुरंत कंट्रोल मेसेज कर सुरक्षा एजेंसियों को सक्रिय कर दिया। ट्रेन के रात 11.20 बजे प्लेटफार्म एक पर रुकते ही बड़ी संख्या में आरपीएफ व जीआरपी के जवान, डिप्टी एस एस वाणिज्य व टिकट चेकिंग स्टाफ मौके पर पहुंच गया। मगर संबंधित यात्री उनके हाथ नहीं आ सके।
विज्ञापन


अन्य यात्रियों ने बताया कि शराब पीकर हंगामा करने वालों को शायद किसी कार्रवाई का अहसास हो गया था, इस कारण वह इधर- उधर हो गए। यात्रियों ने भोपाल तक साथ में स्क्वाड जवानों को भेजने का आग्रह किया, मगर अतिरिक्त जवान न होने के कारण साथ नहीं भेजे जा सके। इसके बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो गई।

इसी तरह मंगलवार की रात मुंबई से लखनऊ जाने वाली गाड़ी संख्या 12534 अप पुष्पक एक्सप्रेस के एस वन कोच में एक फौजी द्वारा शराब के नशे में महिला से छेड़छाड़ की शिकायत झांसी कंट्रोल को दी गई। ट्रेन के झांसी आने पर आरपीएफ व जीआरपी ने मामले की छानबीन की, मगर छेड़छाड़ की कोई शिकायत यात्रियों ने नहीं की और न ही किसी फौजी द्वारा उत्पात मचाए जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें